देवबंद: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में नागल पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई समेत 5 लोगों की कटी जेब
नागल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम के दौरान जेबकतरों ने पांच लोगों को निशाना बना लिया। जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम के भाई एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी की जेब से 65 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। वहीं, उनके भतीजे पोपिन चौधरी की जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए गए।