हरिद्वार: अलकनंदा मैदान में चल रहे भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) के चिंतन शिविर में पूर्व CM हरीश रावत ने किया मंच साझा
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट के अलकनंदा मैदान पर चल रहे चिंतन शिविर में पूर्व CM हरीश रावत ने मंच साझा किया। पत्रकारों से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन रिकार्ड तोड़ मतों से जीतेंगे। हरीश रावत ने केंद्र की NDA सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि NDA में अंतर्विरोध नजर आने लगे हैं।