हरिद्वार: बहादराबाद के PNB ग्राहक सेवा केंद्र में डेढ़ लाख की चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहादराबाद में बीती 8 जून को पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपए की चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने रुड़की रोड से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पेचकस से ग्राहक सेवा केंद्र का ताला खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी मोहम्मद शौकीर को ₹ 13820 और चोरी की रकम से खरीदे गए मोबाईल के साथ पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया है।