हरिद्वार: रोशनाबाद मुख्यालय में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने की पीसी, मंगलौर विधानसभा उपचुनाव को लेकर दी विस्तृत जानकारी
मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रशासन ने विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी है। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को इलेक्शन कार्यक्रम की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि 14 से 21 जून तक उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया जाएगा। 26 जून तक नाम वापस, 10 को वोटिंग और 13 जुलाई को काउंटिंग होगी।