बंजरिया: जटवा जनेरवा मार्ग पर एक ट्रक फंस गया, जिसे क्रेन और अन्य वाहनों से खींचकर हटाया गया
जटवा जनेरवा मार्ग पर एक ट्रक फंस गया,जिसे क्रेन व अन्य वाहनों से खींच कर हटाया गया। जटवा निवासी अजमत अली ने बताया कि सड़क सिकरहना नदी किनारे है। इस वर्ष आए सिकरहना नदी में पानी के कारण सड़क जर्जर हो गई है। अक्सर दुर्घटनाएं हो रही है। लेकिन जल संशाधन विभाग व ग्रामीण कार्य विभाग मोतिहारी के कनीय अभियंता इस पर ध्यान नही दे रहे है,जिससे सड़क की भारी दुर्दश है।