पत्रकारों की शिकायत पर कलेक्टर-एसपी से मुलाकात
टोंक। नगर निकाय चुनाव के दौरान कवरेज में सामने आई परेशानियों और पुलिसकर्मियों के कथित व्यवहार को लेकर पत्रकारों ने जिला कलेक्टर टीना डाबी और एसपी रोशन मीना को ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों ने निष्पक्ष एवं सुचारू कवरेज के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग रखी। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसपी रोशन मीना ने भी मामले में उचित कदम उठाने तथा पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश देने की बात कही।
#TonkNews #TonkRajasthan #Tonk #RajasthanNews #TonkPolice #DistrictCollector #TeenaDabi #RoshanMeena #Journalists #MediaNews #JournalistAssociation #LocalNews #BreakingNews #NewsUpdate #RajasthanPolice
Peeplu, Tonk | Sep 14, 2026