घोसी में शराब से भरा ट्रक बरामद, दो शराब माफिया गिरफ्तार
नुरपुर गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त
जहानाबाद :
घोसी थाना क्षेत्र के नुरपुर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब से भरा एक ट्रक बरामद किया। कार्रवाई के दौरान दो कथित शराब माफिया को भी गिरफ्तार किया गया है। ट्रक में विभिन्न ब्रांड की शराब लदी हुई थी। शराब की बरामदगी को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
प्रशिक्षु डीएसपी सह घोसी थानाध्यक्ष अंकित कुमार के नेतृत्व में बुधवार एवं गुरुवार की मध्य रात्रि यह कार्रवाई की गई। गुरुवार को बरामद शराब को घोसी थाने लाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे। पुलिस की इस कार्रवाई को दुर्गापूजा एवं दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल बरामद शराब की कुल मात्रा, उसकी कीमत और गिरफ्तार आरोपितों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।