प्रतापगढ़: शहर के बलीपुर से ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला भव्य जुलूस, हजरत मुहम्मद की सीख को किया गया याद
मिलादुन्नबी के मौके पर प्रतापगढ़ शहर के बलीपुर समेत विभिन्न मदरसों ने भव्य जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। जो शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों से गुजरा। इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में सरकार की आमद मरहबा, हुजूर की आमद मरहबा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, इस्लाम जिंदाबाद, संविधान जिंदाबाद जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।