प्रतापगढ़: शहर के सदर बाजार चौराहे पर चेकिंग के दौरान नशे में धुत युवक ने ट्रैफिक सिपाही का पकडा कॉलर, किया गया गिरफ्तार
शहर के सदर बाजार चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक युवक ने ट्रैफिक सिपाही का कॉलर पकड़ा। ट्रैफिक सिपाही अरविंद कुमार सदर बाजार चौराहे पर ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवरस्पीड की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक बाइक पर दो युवकों को सिपाही ने रोका और चेकिंग की, तभी नशे में धुत युवक ने सिपाही का कॉलर पकड़ लिया और गाली गलौज की। हालांकि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया दूसरा फरार है।