प्रतापगढ़: कैला खुर्द गांव से कंपनी का माल गबन करने वाले 3 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मांधाता थाना क्षेत्र के कैला खुर्द गांव से कंपनी माल को गबन करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन ,दो कैमरे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में राजकमल पटेल के अलावा रजत मिश्रा और अमित सिंह निवासी हैंसी थाना मांधाता है। इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया।