प्रतापगढ़: अमावां बॉर्डर के पास से चोरी की 12 मोटरसाइकिल के साथ 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
अमावा बॉर्डर के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस लाइन के सई कॉम्प्लेक्स में एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया की गिरफ्तार किए गए अभिययुक्तो में अमित सरोज पुत्र जोखू लाल के अलावा सूबेदार तिवारी पुत्र राजनाथ तिवारी और कुलदीप सरोज पुत्र दूधनाथ सरोज निवासी लाल का पुरवा थाना लालगंज है।