कलेक्टर प्रीति यादव ने गुरुवार शाम 4 बजे 350 मेगावाट बीमपॉ एनर्जी प्रा. लि. के सौर ऊर्जा संयंत्र का निरीक्षण किया। यह संयंत्र रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड द्वारा संचालित है और दिल्ली मेट्रो व मध्यप्रदेश सरकार को नवीकरणीय ऊर्जा सप्लाई करता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संयंत्र की कार्यप्रणाली देखी।