दमयंती नगर: स्वच्छता में सुधार केवल सरकार और नगरीय निकाय के भरोसे नहीं हो सकता, इसमें जनता की सहभागिता भी आवश्यक है: कलेक्टर दमोह
दमोह शहर की सफाई स्थिति चिंताजनक, गॉधी जयंती से जनसहयोग से लागू होगा नया एक्शन प्लान। वहीं आज गुरुवार शाम 6 बजे कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि स्वच्छता में सुधार केवल सरकार और नगरीय निकाय के भरोसे नहीं हो सकता इसमें जनता की सहभागिता भी आवश्यक है। जनता और प्रशासन के सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ सर्वेक्षण में रैंकिंग बेहतर होगी।