“अगर पापा को मगरमच्छ ने खाया, तो सिर्फ हाथ-पैर ही क्यों?”
छतरपुर के राजेश पाल केस में मासूम बेटे का सवाल सुनकर हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी।
केन नदी के खाड़-खुरई में ग्रामीण बैंक कर्मचारी राजेश पाल (निवासी गंगवाहा) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस भी पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
इसी बीच मृतक के मासूम बेटे का थाना प्रभारी से बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में बच्चा बिलखते हुए सवाल करता है—
“अगर पापा को मगरमच्छ ने खाया है तो केवल हाथ-पैर ही क्यों खाए?”
इसके बाद बच्चा पूछता है—
“5 दिन में सब खुल जाएगा न?”
थाना प्रभारी बच्चे को ढांढस बंधाते हुए कहते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि राजेश पाल की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई?
क्या यह हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह?
इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा।
📍 बमीठा | छतरपुर | मध्य प्रदेश
#ChhatarpurNews #Bamitha #RajeshPalCase #KenRiver #ViralVideo #Khajuraho #MP #CrimeNews #ChhatarpurBreaking