अगर पापा को मगरमच्छ ने खाया है तो सिर्फ हाथ-पैर ही क्यों?" - मासूम बेटे का सवाल, टीआई ने दिया
जवाब
छतरपुर की केन नदी के खाड़ खुरई में ग्रामीण बैंक कर्मी राजेश पाल (निवासी गंगवाहा) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
इसी बीच मृतक के मासूम बेटे का मड़ला थाना प्रभारी से बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बच्चा भावुक होकर सवाल करता है कि अगर उसके पिता की मौत मगरमच्छ के हमले से हुई है तो केवल हाथ-पैर ही क्यों प्रभावित हुए?
बच्चे ने आगे पूछा- "5 दिन में सब खुल जाएगा न?" इस पर थाना प्रभारी ने उसे ढांढस बंधाते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सच्चाई सामने आएगी।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#ChhatarpurNews #RajeshPalCase #KenRiver #Bamitha #ViralVideo #Khajuraho Police #MPPolice
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Sep 20, 2026