नागौर: नागौर में प्रबुद्धजनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Nagaur, Nagaur | Dec 11, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर आज बुधवार को शहर के प्रबुद्धजनों ने बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के मामले को लेकर राष्ट्रपति के नाम नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे। वहीं ज्ञापन से पूर्व नागौर जिला कलेक्ट्रेट पर सभी प्रबुद्धजन एकत्रित हुए और उसके बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।