नागौर: खरनाल गांव के दौरे पर रहे खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा, वीर तेजाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना
Nagaur, Nagaur | Dec 10, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के खरनाल गांव के दौरे पर रहे आज मंगलवार को खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा। इस दौरान खरनाल स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की। वहीं खरनाल पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।