नागौर: जिला मुख्यालय पर बांग्लादेश में घटी घटनाओं के खिलाफ जताया गया रोष, सरकार से कार्रवाई की मांग की
Nagaur, Nagaur | Dec 10, 2024 नागौर जिला मुख्यालय पर बांग्लादेश में घटी घटनाओं के खिलाफ रोष प्रकट किया गया। मंगलवार को शाम चार बजे के करीब जिला कलेक्टर के माध्यम से गौरव सेनानियों द्वारा ज्ञापन देकर केंद्र सरकार से इस संबंध में प्रभावी कार्यवाही की मांग की गई। इसके साथ ही अनेक प्रबुद्धजन, सेवानिवृत अधिकारियों द्वारा भी इस घटना पर आक्रोश व्यक्त किया गया।