पुन्हाना: रमजान के महीने में जगमगाती है ईमान की रोशनी,पिनगवां ब्लॉक समिति चेयरमैन असरु ठेकेदार
Punahana, Nuh | Mar 17, 2024 रोजा रखने से इंसान सब्र करने वाला बनता है। आम दिनों में जब कोई इंसान थोड़ी देर के लिए भी भूखा-प्यासा रहे तो परेशान हो जाता है, लेकिन इस महीने में अल्लाह रोजेदार को सब्र की तौफीक अता फरमाते हैं। ये परवरदिगार के करम की ही बात है कि बड़ों के साथ छोटे बच्चे भी रोजा रखते हैं। उन्होंने कहा कि करीब पंद्रह घंटे रोजेदार भूखे, प्यासे रहकर अल्लाह की इबादत भी करते हैं।