पुन्हाना: सेक्सटॉर्शन गिरोह का मुख्य आरोपी नई से हुआ गिरफ्तार, पूर्व सरपंच के परिवार से है आरोपी
Punahana, Nuh | Mar 15, 2024 फर्जी सिम, बैंक खाते और फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी से सेक्सटॉर्शन के नाम पर लोगों को ब्लैकमेल करने के एक गिरोह के सदस्य आसिफ की संबंधित मामले में नूंह साइबर थाना पुलिस को काफी समय से तलाश थी। पुलिस को सूचना मिली कि आसिफ पुत्र कमरुद्दीन निवासी नई गांव में मौजूद है। सूचना के मुताबिक पुलिस ने दबिश देकर आरोपी आसिफ को पकड़ लिया।