पुन्हाना: बिछौर थाना एरिया के एक गांव में 5 बच्चों की मां का अपहरण, 4 दिनों तक किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर की वायरल
Punahana, Nuh | Mar 16, 2024 पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी और आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। लेकिन पुलिस ने 4 दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके ऊपर फैसले का दबाव बना रही है। कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता के परिजन पुलिस के इस रवैया को कोस रहे हैं।