पुन्हाना: सीएम फ्लाइंग की टीम ने पुन्हाना स्थित एक घर में छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए रखे हुए 12 घरेलू गैस सिलेंडर किए बरामद
Punahana, Nuh | Mar 15, 2024 पुन्हाना में सीएम फ्लाइंग की टीम ने एक घर में छापेमारी कर कालाबाजारी के लिए रखे हुए 12 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। मुख्यमंत्री उड़न दस्ता के उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि देवीराम पुत्र फूलचंद ने कालाबाजारी के लिए अपने घर में घरेलू गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। जिसके बाद यह छापेमारी की गई है। इस दौरान घर में रखे हुए आठ भरे व चार खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।