पुन्हाना: गांव तेड़ के समीप से चोरी की बाइक सहित आरोपी अरेस्ट,भेजा जेल
Punahana, Nuh | Mar 17, 2024 जानकारी के मुताबिक पुलिस गस्त के दौरान शहर में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की आरोपी मोहम्मद नाजिम बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेचता है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को लेकर गांव तेड़ के समीप खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया। जिसके कब्जे से बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है।