मंडला: किसानों का हित सर्वोपरि, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह ने हिरदेनगर उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया
Mandla, Mandla | Apr 15, 2026 शासन की मंशानुसार किसानों को उनकी उपज का सही लाभ दिलाने और उपार्जन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियाँ पूरी की जा चुकी हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा खरीदी केन्द्रों का लगातार निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशों के पालन में अपर कलेक्टर ने बुधवार को दोपहर 2:30 बजे निरीक्षण किया।