सारवां: सारवां पुलिस अंचल निरीक्षक मणिलाल राणा के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित, बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई
सारवां प्रखंड मुख्यालय परिसर में इंस्पेक्टर मणिलाल राणा की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह रीडर कुणाल किशोर मंडल की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के भेंट देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना ईश्वर से की गई। मौके पर अधिकारओ व कर्मियों ने अपनी अपनी बातों को रखने का कार्य किया।