राष्ट्रीय नाई महासभा बक्सर इकाई ने मंगलवार को ज्योति प्रकाश चौक पर भोजपुरी गायक गणेश लाजवाब यादव का पुतला दहन किया। समाज के लोगों ने गायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष दिनानाथ ठाकुर ने बताया कि अश्लील गीत के विरोध में साइबर थाने में केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने मांग की कि गायक सोशल साइट्स से गाना डिलीट करे और समाज से सार्वजनिक माफी मांगे।