श्री गंगानगर: साइबर थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म में फसाने की धमकी देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
Shree Ganganagar, Ganganagar | Jul 12, 2026
श्रीगंगानगर साइबर पुलिस थाना ने अश्लील वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए। शनिवार रात करीब 11:00 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने पहले व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड की।