कटोरिया: राजवाड़ा और भैरोपुर के ग्रामीणों ने पीएम आवास योजना के लिए ज़मीन देने व टोला में आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग की
Katoria, Banka | Mar 10, 2026 कटोरिया नगर पंचायत क्षेत्र के राजवाड़ा गांव स्थित पुझार टोला एवं भैरोपुर के मालपहाड़िया समुदाय के लोगों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे कटोरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर पीएम आवास योजना के लिए 5-5 डिसमील जमीन देने एवं टोला में आंगनवाड़ी केंद्र खोलने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने सीओं एवं सीडीपीओ को आवेदन दिया। बताया कि टोला में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होने से