सीतामढ़ी में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त*
सीतामढ़ी। शारदीय नवरात्र को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। एक ओर जहां शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई है, वहीं दूसरी ओर शराब तस्करों के खिलाफ भी पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
इसी कड़ी में सीतामढ़ी के मेहसौल थाना पुलिस ने नाहर चौक के समीप श्रीनगर मोहल्ले में छापेमारी कर एक गोदाम से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। जब्त शराब की कुल मात्रा 500 लीटर के करीब है । गोदाम के संचालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है ।
Rajauli, Nawada | Oct 18, 2026