धूमधाम से आयोजित हुआ डांडिया कार्यक्रम, रंग-बिरंगे परिधानों में झूमे प्रतिभागी
आकर्षक प्रस्तुतियों और गरबा की धुनों ने बांधा समां, उत्सव में दिखी उत्साह और उमंग की झलक
रजौली एसडीएम नें किया कार्यक्रम का उद्घाटन
रजौली नवरात्रि के पावन अवसर पर राज शिव मंदिर श्री दुर्गा पूजा समिति नीचे बाजार रजौली द्वारा आयोजित डांडिया कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की शानदार छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी स्वतंत्र कुमार सुमन नें फीता काट कर एवं द्वीप जला कर की | कमिटी के सदस्य संजय कंधवे, नीरज सेठ, सुमित सिंह, आशीष भदानी नें मुख्य अतिथी को माता कि तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया |कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर डांडिया और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत और पारंपरिक गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान महिला, पुरुष एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांडिया की थाप पर प्रतिभागियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।
सुमित सिंह ने बताया कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य भारतीय परंपरा एवं संस्कृति को बढ़ावा देना, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की। अंत में आयोजकों द्वारा सभी स्पाॅन्सरों तथा सोशल मिडिया इन्फलुऐंसरों को माता कि तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया | सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उल्लास और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम कों सफल बनानें कमेटी के सदस्य उज्ज्वल,आर्यन, रिषू, सूरज, तेजस, राजा,रौशन, उज्ज्वल, सोनू,प्रवीन डांसर, राहुल साहू,गौरव,बिट्टू,संजीव,मिंटू, गिरीश का सराहनीय योगदान रहा |
Rajauli, Nawada | Oct 17, 2026