नीरज कुमार का जनसंपर्क अभियान - सिगोड़ी*
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू-एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार ने सिगोड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नीतीश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा।
सभा में नीरज कुमार ने कहा कि पढ़ाई के लिए पैसे का बहाना नहीं चलेगा। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के तहत 4 लाख रुपये तक की मदद और स्कॉलरशिप दी जा रही है। सरकार 10 रुपये महीना में इंजीनियरिंग और 5 रुपये में पॉलिटेक्निक पढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि वे बचपन से नीतीश कुमार के साथ रहे हैं। न बाएं देखा न दाएं देखा, केवल नीतीश कुमार को अपना नेता माना है। वे एनडीए के उम्मीदवार हैं और राजनीति में अपराधीकरण पर विराम लगाने के लिए जनता से जनादेश मांग रहे हैं।
मतदान प्रक्रिया को समझाते हुए नीरज कुमार ने बताया कि यह चुनाव बैलेट पेपर से होगा, ईवीएम से नहीं। बैलेट पर उनका नाम 3 नंबर पर है। उन्होंने अपील की कि अपना कलम घर से न ले जाएं, मतदान केंद्र पर मिले कलम से ही क्रमांक 3 के सामने एक सीधी लकीर खींच कर वोट दें।
उन्होंने 2020 का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान बीमारी में नीतीश कुमार ने एयर एम्बुलेंस से भेजकर उनकी जान बचाई थी।
अंत में उन्होंने अल्लाह की दुआ और जनता के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए सबसे बड़े अंतर से जीत का दावा किया और मतदाताओं से वोट को कर्ज के रूप में देने की अपील की।
*बाइट: नीरज कुमार, प्रत्याशी, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, जेडीयू*
Rajauli, Nawada | Oct 18, 2026