देहरादून। राजधानी के प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां भारी बारिश के कारण बरसाती नाले के तेज बहाव में एक क्रेटा कार बह गई। वाहन में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर एक युवती को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, हादसे में एक युवक और एक युवती की जान नहीं बचाई जा सकी, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं।देर रात नाले के तेज बहाव में बही कार।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास यह हादसा हुआ। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान नंबर की एक क्रेटा कार (RJ 13 CE 5641) बरसाती नाले के मूसलाधार बहाव में बह गई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम डाकपत्थर से अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तुरंत रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुई।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Premnagar #viralvideo #SDRF #Uttrakhandpolice