देहरादून-मसूरी मार्ग पर भारी भूस्खलन, 'पानी वाला बैंड' के पास सड़क का बड़ा हिस्सा ढहा।
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। देहरादून से मसूरी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर 'पानी वाला बैंड' के समीप पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क का काफी हिस्सा नीचे खाई में समा गया है, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और बेहद जरूरी होने पर ही वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Massoori