बक्सर: अपहरण कर युवक को यूपी ले जा रहे थे अपराधी, पुलिस ने किया सकुशल बरामद, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Apr 6, 2026 बक्सर पुलिस ने भोजपुर जिले के अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल 3 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उनके 3 अन्य साथी अपहृत युवक को उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गोलम्बर के पास सघन घेराबंदी की।