कनवास: पिसाहेड़ा में 29 अप्रैल को आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन, 44 जोड़े बनेंगे हमसफर
Kanwas, Kota | Apr 28, 2026 पिसाहेड़ा में मालव धाकड़ समाज का 6वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन 29 अप्रैल यानी बुधवार को आयोजित होगा। मालव धाकड़ विकास एवं जन सेवा समिति पिसाहेड़ा की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में 44 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे समिति अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।