ठाकुरगंगटी: बनियादी में जानलेवा कुआं, ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरी तरह ढकने की मांग की
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बनियादी गांव में बरसों पुराना एक कुआं जानलेवा बनता जा रहा है अब तक इस कुएं में दो व्यक्ति सहित एक घोड़े और एक बकरी की डूब कर मौत हो चुकी है बुधवार को भी 18 वर्षीय नाबालिक किशोरी कुएं में गिर गई जिसे आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है