विदिशा: कोतवाली पुलिस ने विवेकानंद चौराहे के पास एक झोपड़ी से 20 जुआरियों को पकड़ा, ₹1,31,400 जब्त
मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा विवेकानंद चौराहे के नजदीक शराब दुकान के पीछे एक झोपड़ी पर पुलिस ने दबिश दी, पुलिस की यह कार्रवाई शुक्रवार शाम 5 बजे के लगभग की गई। जिसमे 20 लोगो को पकडा गया। जुआ खेलने के दौरान कुल 1 लाख 31 हजार 400 रुपय भी जप्त किए गए। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी विदिशा शहर के निवासी हैं।