कोरबा: कोरबा के सीतामणी में गिट्टी को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में दो सगे भाई हुए घायल
Korba, Korba | Nov 9, 2026 कोरबा के सीतामणी क्षेत्र में घर के सामने गिट्टी पड़े होने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। यहां एक युवक ने चाकू से हमला कर दो सगे भाइयों को घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रमेश साहू का घर के सामने गिट्टी रखने की बात को लेकर एक युवक से विवाद हो गया।