भवानीपुर: विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, रुपौली विधानसभा में शिक्षा विकास पर हुई चर्चा
भवानीपुर :- रुपौली विधायक कलाधर प्रसाद मंडल ने भवन निर्माण मंत्री सह धमदाहा विधायक लेसी सिंह के साथ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी से मुलाकात की। इस दौरान रुपौली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था के विकास एवं विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।