गुन्नौर: गांव भिरावटी निवासी युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या की
धनारी थाना क्षेत्र के गांव भिरावटी निवासी हिमांशु का अपनी पत्नी रीना से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद हिमांशु की पत्नी रीना अपने मायके चली गई थी। रविवार सुबह करीब 10 बजे हिमांशु ने कमरे में फांसी के फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेशपाल सिंह ने बताया कि युवक के द्वारा सुसाइड किया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।