जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते GRP जवानों और यात्रियों के बीच हाथापाई में बदल गया। इस घटना के बाद ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं, जबकि GRP जवानों की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब सवाल यह है कि यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले ही विवादों में घिर जाएं, तो आम यात्री किससे उम्मीद करे? पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।