कोलायत: देशनोक नगरपालिका चुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, MLA अंशुमान सिंह के नेतृत्व में प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
देशनोक नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान को पूरी गति प्रदान कर दी है। शुक्रवार को श्री कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के नेतृत्व में श्री करणी मंडल भवन में भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं सर्वसमाज के लोग मौजूद