टीकमगढ़: कोतवाली थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई
मंगलवार को टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां उसने एक आवेदन देकर शिकायत की है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति की लगभग 12 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि दिनांक 16 दिसंबर 2024 को आरोपी रफीक उर्फ पप्पू खान द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ और दुराचार करने का प्रयास किया गया।