टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला जेल के सामने से बीमार लंगूर का रेस्क्यू, इलाज के बाद जंगल में छोड़ा गया
मंगलवार दोपहर करीब 1:00 मिली जानकारी के मुताबिक टीकमगढ़ जिला जेल के सामने सुमित बनर्जी के निवास पर एक लंगूर आ गया था। बताया गया कि यह लंगूर काफी बीमार था जिस कारण यह भाग नहीं पा रहा था। उसके बाद सूचना वन विभाग रेंज ऑफिसर सौरभ जैन को दी गई। और रेंज ऑफिसर एसडीओ के निर्देश पर दीपेश प्रजापति द्वारा सूझबूझ से बीमार लंगूर का रेस्क्यू किया गया।