Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

क्या बालों में 'कीड़ा' लगने से झड़ चुके बाल फिर आ सकते हैं?.. प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं..... शिमला: चौपाल से आई एक महिला, जिनके सिर के बाल पूरी तरह झड़ चुके थे। कई जगह इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने शिमला के मिडिल बाजार में राकेश सोनी से आयुर्वेदिक उपचार लिया। दावा है कि उपचार के बाद उनके बाल दोबारा आने लगे। राकेश सोनी के पिता स्व. अमर सिंह वर्मा वर्ष 1962 से आयुर्वेदिक उपचार देते थे और अब वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके पास बालों में कीड़ा लगने, बवासीर, गैंगरीन सहित कई अन्य समस्याओं के मरीज देश-विदेश से भी पहुंचते हैं। : देखें पूरी कहानी और जानें मरीज का अनुभव।: यह वीडियो संबंधित व्यक्तियों के दावों और अनुभवों पर आधारित है। #Shimla #RakeshSoni #Ayurveda #HairCare #HairLoss #Bawasir #Gangrene #HimachalPradesh #SuccessStory #TraditionalMedicine #Health #ViralVideo #FacebookReels #HindiNews #ShimlaNews

Shimla Urban, Shimla | Jun 26, 2026

MORE NEWS

लोक निर्माण  मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनावग में आयोजित एक दिवसीय हरशिंग धार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनावग में आयोजित एक दिवसीय हरशिंग धार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र, चार नए ई-डिपो शुरू होंगेः मुकेश अग्निहोत्री

उप-मुख्यमंत्री  मुकेश  अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्दी ही पूरा कर इन्हें प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश में बनने वाले चार नए ई-डिपो भी जल्द शुरू किए जाएंगे।
श्री अग्निहोत्री आज यहां हिमाचन प्रदेश राज्य पथ परिहवन निगम के निदेशक मंडल की 163वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में निगम के संचालन, यात्री सुविधाओं तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शामिल की जा रही 297 इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल तथा उनके संचालन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई।
मुकेश अग्निहोत्री ने निगम की बसों में टायरों की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी बस का संचालन टायर, स्पेयर पार्ट्स अथवा अन्य आवश्यक सामग्री के अभाव में प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ वैकल्पिक प्रबंध भी पहले से किए जाएं, ताकि किसी भी परिस्थिति में बसों का संचालन बाधित न हो और यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और नए ई-डिपो शुरू होने से प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
बैठक में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र धामी, प्रदीप सूर्या, मोहिंदर संधू और निशांत ठाकुर, अतिरिक्त सचिव परिवहन ओंकार चंद शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र, चार नए ई-डिपो शुरू होंगेः मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश में शीघ्र ही नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्दी ही पूरा कर इन्हें प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश में बनने वाले चार नए ई-डिपो भी जल्द शुरू किए जाएंगे। श्री अग्निहोत्री आज यहां हिमाचन प्रदेश राज्य पथ परिहवन निगम के निदेशक मंडल की 163वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में निगम के संचालन, यात्री सुविधाओं तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से शामिल की जा रही 297 इलेक्ट्रिक बसों के ट्रायल तथा उनके संचालन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने निगम की बसों में टायरों की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी बस का संचालन टायर, स्पेयर पार्ट्स अथवा अन्य आवश्यक सामग्री के अभाव में प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामग्री की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ वैकल्पिक प्रबंध भी पहले से किए जाएं, ताकि किसी भी परिस्थिति में बसों का संचालन बाधित न हो और यात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन और नए ई-डिपो शुरू होने से प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक परिवहन सेवाएं उपलब्ध होंगी। बैठक में एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, निदेशक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र धामी, प्रदीप सूर्या, मोहिंदर संधू और निशांत ठाकुर, अतिरिक्त सचिव परिवहन ओंकार चंद शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री
दून क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट

सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा इन दोनों क्षेत्रों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार व्यापक एवं परिवर्तनकारी सुधार लागू कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में कई महत्त्वपूर्ण पहल की गई हैं। इनमें बद्दी में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, 100 बिस्तर क्षमता का अस्पताल तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंडल की स्थापना शामिल है, जिससे क्षेत्र के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य संबंधी ढांचे को उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठयक्रम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों में पहले ही सीबीएसई पैटर्न लागू कर दिया गया है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में सीबीएसई शिक्षा पर होने वाले अधिक खर्च की तुलना में नाममात्र शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है।
विधायक राम कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में सात नए सरकारी कार्यालय खोले गए हैं तथा क्षेत्र के लिए की गई सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दून विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण तथा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए आमंत्रित किया।
.0.

राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री दून क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर उन्हें क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्रों को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है तथा इन दोनों क्षेत्रों के आधुनिकीकरण के लिए सरकार व्यापक एवं परिवर्तनकारी सुधार लागू कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में कई महत्त्वपूर्ण पहल की गई हैं। इनमें बद्दी में उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय, 100 बिस्तर क्षमता का अस्पताल तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंडल की स्थापना शामिल है, जिससे क्षेत्र के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य संबंधी ढांचे को उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) पाठयक्रम लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों में पहले ही सीबीएसई पैटर्न लागू कर दिया गया है, जिससे विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में सीबीएसई शिक्षा पर होने वाले अधिक खर्च की तुलना में नाममात्र शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है तथा अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है। विधायक राम कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में सात नए सरकारी कार्यालय खोले गए हैं तथा क्षेत्र के लिए की गई सभी घोषणाओं को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दून विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी है। उन्होंने क्षेत्र में स्टेडियम निर्माण तथा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह भी किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को दून विधानसभा क्षेत्र के दौरे के लिए आमंत्रित किया। .0.

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

मुख्यमंत्री से मिले जिला परिषद चंबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष
शिमला, 16 जुलाई: जिला परिषद चंबा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी और उपाध्यक्ष लियाकत अली खान ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन पर शुभकामनाएं दीं तथा चंबा जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।
इस दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक नीरज नैयर भी उपस्थित रहे. 
#HimachalPradesh #Chamba #ZilaParishad #CMSukhu #Shimla #HimachalNews

मुख्यमंत्री से मिले जिला परिषद चंबा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शिमला, 16 जुलाई: जिला परिषद चंबा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा देवी और उपाध्यक्ष लियाकत अली खान ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके निर्वाचन पर शुभकामनाएं दीं तथा चंबा जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और विधायक नीरज नैयर भी उपस्थित रहे. #HimachalPradesh #Chamba #ZilaParishad #CMSukhu #Shimla #HimachalNews

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

चौपाल में पिछले लगभग 15 वर्षों से लंबित पड़ी उठाऊं पेयजल योजनाओं को जल्द ही जनता को किया जाएगा समर्पित,तथा ऑटोमेशन से अधिक समय तक की जाएगी जल आपूर्ति; रजनीश वर्मा ।

चौपाल में पिछले लगभग 15 वर्षों से लंबित पड़ी उठाऊं पेयजल योजनाओं को जल्द ही जनता को किया जाएगा समर्पित,तथा ऑटोमेशन से अधिक समय तक की जाएगी जल आपूर्ति; रजनीश वर्मा ।

Shimla Urban, Shimla | Jul 16, 2026

क्या बालों में 'कीड़ा' लगने से झड़ चुके बाल फिर आ सकते हैं?.. प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं..... शिमला: चौपाल से आई एक महिला, जिनके सिर के बाल पूरी तरह झड़ चुके थे। कई जगह इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने शिमला के मिडिल बाजार में राकेश सोनी से आयुर्वेदिक उपचार लिया। दावा है कि उपचार के बाद उनके बाल दोबारा आने लगे। राकेश सोनी के पिता स्व. अमर सिंह वर्मा वर्ष 1962 से आयुर्वेदिक उपचार देते थे और अब वे इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उनके पास बालों में कीड़ा लगने, बवासीर, गैंगरीन सहित कई अन्य समस्याओं के मरीज देश-विदेश से भी पहुंचते हैं। : देखें पूरी कहानी और जानें मरीज का अनुभव।: यह वीडियो संबंधित व्यक्तियों के दावों और अनुभवों पर आधारित है। #Shimla #RakeshSoni #Ayurveda #HairCare #HairLoss #Bawasir #Gangrene #HimachalPradesh #SuccessStory #TraditionalMedicine #Health #ViralVideo #FacebookReels #HindiNews #ShimlaNews - Shimla Urban News