Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका * प्रशासन ने दिए वृद्धाश्रम में रखने के निर्देश, बुजुर्ग दंपत्ति करेंगे वृद्धाश्रम को ज़मीन दान

Dewas Nagar, Dewas | Jun 16, 2026

MORE NEWS

देवास/मक्सी। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम नांदला निवासी 22 वर्षीय युवराज पिता राजेंद्र सिंह बेस की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सबसे मार्मिक बात यह है कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन युवराज का जन्मदिन भी था। वहीं कुछ ही महीनों बाद नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी।

जानकारी के अनुसार युवराज एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वे रोजाना की तरह कार्यालय का काम समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मक्सी के समीप सिया क्षेत्र में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

युवराज सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे और करणी सेना परिवार मक्सी नगर के नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सामाजिक संगठनों, मित्रों और परिचितों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मृतक के परिजन विजेंद्र  सिंह ने बताया कि हादसे के बाद किसी व्यक्ति ने युवराज के मोबाइल फोन से कॉल कर परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके और अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से  फरार हो गया।  उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

परिवार की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। युवराज परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता राजेंद्र सिंह शुगर के मरीज हैं, जबकि छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। युवराज की नौकरी से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था। उनकी सगाई बड़ी चुरलाय में हो चुकी थी और आगामी नवंबर माह में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस हादसे ने परिवार के सभी सपनों को एक झटके में तोड़ दिया।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

देवास/मक्सी। एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम नांदला निवासी 22 वर्षीय युवराज पिता राजेंद्र सिंह बेस की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सबसे मार्मिक बात यह है कि जिस दिन यह हादसा हुआ, उसी दिन युवराज का जन्मदिन भी था। वहीं कुछ ही महीनों बाद नवंबर में उनकी शादी होने वाली थी। जानकारी के अनुसार युवराज एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार शाम करीब 7 बजे वे रोजाना की तरह कार्यालय का काम समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मक्सी के समीप सिया क्षेत्र में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। युवराज सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय थे और करणी सेना परिवार मक्सी नगर के नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके असामयिक निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सामाजिक संगठनों, मित्रों और परिचितों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक के परिजन विजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के बाद किसी व्यक्ति ने युवराज के मोबाइल फोन से कॉल कर परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके और अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने प्रशासन से जल्द आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार की स्थिति भी बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। युवराज परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके पिता राजेंद्र सिंह शुगर के मरीज हैं, जबकि छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है। युवराज की नौकरी से ही पूरे परिवार का खर्च चलता था। उनकी सगाई बड़ी चुरलाय में हो चुकी थी और आगामी नवंबर माह में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन इस हादसे ने परिवार के सभी सपनों को एक झटके में तोड़ दिया। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 25, 2026

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, देवास ज़िला सम्मेलन 2026

#dewas #hellodewas 

Dewas News

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, देवास ज़िला सम्मेलन 2026 #dewas #hellodewas Dewas News

Dewas Nagar, Dewas | Jun 25, 2026

ड्रग माफियाओं पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS में 5 तस्कर निरुद्ध
देवास जिले में पहली बार PIT-NDPS के तहत कार्रवाई, दो और आदतन नशा तस्कर भेजे गए केंद्रीय जेल इंदौर
देवास। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PIT-NDPS अधिनियम के तहत दो आदतन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया है। जिले में पहली बार इस कानून के तहत ड्रग तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के प्रतिवेदन पर उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा निरोधात्मक आदेश जारी किए गए।
पुलिस के अनुसार आदतन अपराधी हनीफ खां (कन्नौद) और आशुतोष उर्फ बबलु जोशी (खातेगांव) को PIT-NDPS अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के तहत एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और पूर्व में बाउंड ओवर तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा चुकी थी।
देवास पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है। PIT-NDPS, जिलाबदर, बाउंड ओवर और अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों का उपयोग कर आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

महत्वपूर्ण तथ्य

▪️ हनीफ खां पर NDPS एक्ट, जहरीली शराब, हथियार तस्करी और मारपीट सहित 9 प्रकरण दर्ज।
 ▪️ आशुतोष उर्फ बबलु जोशी पर मादक पदार्थ तस्करी के 8 प्रकरण दर्ज।
 ▪️ पूर्व में 3 आरोपियों पर भी PIT-NDPS के तहत कार्रवाई हो चुकी है।
 ▪️ अब तक कुल 5 आदतन नशा तस्करों को इस कानून के तहत गिरफ्तार कर निरुद्ध किया जा चुका है।
 ▪️ कार्रवाई संभाग आयुक्त के आदेश पर की गई।

 PIT-NDPS क्या है?

 PIT-NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) एक विशेष कानून है, जिसके तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त आदतन अपराधियों को बिना नियमित ट्रायल की प्रतीक्षा किए निरोधात्मक रूप से जेल भेजा जा सकता है, ताकि वे समाज में पुनः अपराध न कर सकें।

ड्रग माफियाओं पर बड़ा प्रहार, PIT-NDPS में 5 तस्कर निरुद्ध देवास जिले में पहली बार PIT-NDPS के तहत कार्रवाई, दो और आदतन नशा तस्कर भेजे गए केंद्रीय जेल इंदौर देवास। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PIT-NDPS अधिनियम के तहत दो आदतन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया है। जिले में पहली बार इस कानून के तहत ड्रग तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के प्रतिवेदन पर उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह द्वारा निरोधात्मक आदेश जारी किए गए। पुलिस के अनुसार आदतन अपराधी हनीफ खां (कन्नौद) और आशुतोष उर्फ बबलु जोशी (खातेगांव) को PIT-NDPS अधिनियम 1988 की धारा 3(1) के तहत एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और पूर्व में बाउंड ओवर तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जा चुकी थी। देवास पुलिस ने बताया कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है। PIT-NDPS, जिलाबदर, बाउंड ओवर और अन्य कठोर कानूनी प्रावधानों का उपयोग कर आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। महत्वपूर्ण तथ्य ▪️ हनीफ खां पर NDPS एक्ट, जहरीली शराब, हथियार तस्करी और मारपीट सहित 9 प्रकरण दर्ज। ▪️ आशुतोष उर्फ बबलु जोशी पर मादक पदार्थ तस्करी के 8 प्रकरण दर्ज। ▪️ पूर्व में 3 आरोपियों पर भी PIT-NDPS के तहत कार्रवाई हो चुकी है। ▪️ अब तक कुल 5 आदतन नशा तस्करों को इस कानून के तहत गिरफ्तार कर निरुद्ध किया जा चुका है। ▪️ कार्रवाई संभाग आयुक्त के आदेश पर की गई। PIT-NDPS क्या है? PIT-NDPS (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) एक विशेष कानून है, जिसके तहत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त आदतन अपराधियों को बिना नियमित ट्रायल की प्रतीक्षा किए निरोधात्मक रूप से जेल भेजा जा सकता है, ताकि वे समाज में पुनः अपराध न कर सकें।

Dewas Nagar, Dewas | Jun 25, 2026

POV : Your academic life in a few days !

MIT ID Indore, Avantika University is your gateway to a future-ready education is just a step away.

Admissions Open: B.Des | M.Des | Ph.D

Apply Now: https://applynow.avantikauniversity.edu.in/

Why Choose Avantika University?
* 500+ Placement Opportunities
* Top Recruiters: IBM, Deloitte, Cognizant, YUJ Designs
* 200+ Expert Talks & Workshops Every Year
* 60-Acre Lush Green Campus
* 20+ State-of-the-Art Labs & Studios
* 10+ Sports Facilities for Holistic Growth
* 10+ Annual Cultural Events
* 20+ Active Student-Led Clubs

#dewas #ujjain #dewascity #avantikauniversity

POV : Your academic life in a few days ! MIT ID Indore, Avantika University is your gateway to a future-ready education is just a step away. Admissions Open: B.Des | M.Des | Ph.D Apply Now: https://applynow.avantikauniversity.edu.in/ Why Choose Avantika University? * 500+ Placement Opportunities * Top Recruiters: IBM, Deloitte, Cognizant, YUJ Designs * 200+ Expert Talks & Workshops Every Year * 60-Acre Lush Green Campus * 20+ State-of-the-Art Labs & Studios * 10+ Sports Facilities for Holistic Growth * 10+ Annual Cultural Events * 20+ Active Student-Led Clubs #dewas #ujjain #dewascity #avantikauniversity

Dewas Nagar, Dewas | Jun 25, 2026

देवास। शहर के रियल एस्टेट कारोबारी स्वर्गीय प्रेम कुमार अग्रवाल आत्महत्या मामले में उनके पुत्र विनायक अग्रवाल ने शासन, प्रशासन और पुलिस से भावुक अपील करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। विनायक अग्रवाल का कहना है कि उनके पिता के निधन को आज 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिन लोगों के नाम कथित सुसाइड नोट में लिखे गए हैं और जिनकी प्रताड़ना के कारण उनके पिता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, वे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विनायक अग्रवाल ने कहा कि मामले में नामजद तीन आरोपियों की जमानत भी न्यायालय द्वारा निरस्त की जा चुकी है, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होना परिवार के लिए चिंता और पीड़ा का विषय है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लगातार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है।

गौरतलब है कि प्रेम कुमार अग्रवाल आत्महत्या मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने राजेश अग्रवाल, गौरव जैन, विशाल जैन, सचिन, मुकेश जैन और सुमेर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई कथित सुसाइड नोट, हस्तलिखित दस्तावेजों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है।

विनायक अग्रवाल ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के कारण उनके पिता को यह कदम उठाना पड़ा, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाया जाए। 

डिस्क्लेमर

यह समाचार मृतक प्रेम कुमार अग्रवाल के पुत्र विनायक अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान, पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर तथा उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में जिन व्यक्तियों के नाम उल्लेखित हैं, उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण की जांच अभी जारी है। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक कानून की दृष्टि में निर्दोष माना जाता है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत ही होगी। यह समाचार किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने या उसकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से प्रकाशित नहीं किया गया है।

News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .

.
In news ad
.

Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas 

 #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

देवास। शहर के रियल एस्टेट कारोबारी स्वर्गीय प्रेम कुमार अग्रवाल आत्महत्या मामले में उनके पुत्र विनायक अग्रवाल ने शासन, प्रशासन और पुलिस से भावुक अपील करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। विनायक अग्रवाल का कहना है कि उनके पिता के निधन को आज 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जिन लोगों के नाम कथित सुसाइड नोट में लिखे गए हैं और जिनकी प्रताड़ना के कारण उनके पिता ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, वे अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। विनायक अग्रवाल ने कहा कि मामले में नामजद तीन आरोपियों की जमानत भी न्यायालय द्वारा निरस्त की जा चुकी है, इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी नहीं होना परिवार के लिए चिंता और पीड़ा का विषय है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लगातार न्याय की प्रतीक्षा कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहता है। गौरतलब है कि प्रेम कुमार अग्रवाल आत्महत्या मामले में औद्योगिक थाना पुलिस ने राजेश अग्रवाल, गौरव जैन, विशाल जैन, सचिन, मुकेश जैन और सुमेर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई कथित सुसाइड नोट, हस्तलिखित दस्तावेजों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है। विनायक अग्रवाल ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों के कारण उनके पिता को यह कदम उठाना पड़ा, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाया जाए। डिस्क्लेमर यह समाचार मृतक प्रेम कुमार अग्रवाल के पुत्र विनायक अग्रवाल द्वारा दिए गए बयान, पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर तथा उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। समाचार में जिन व्यक्तियों के नाम उल्लेखित हैं, उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण की जांच अभी जारी है। किसी भी आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक कानून की दृष्टि में निर्दोष माना जाता है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के उपरांत ही होगी। यह समाचार किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने या उसकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से प्रकाशित नहीं किया गया है। News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues . . In news ad . Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas #dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking

Dewas Nagar, Dewas | Jun 25, 2026

बेटों ने घर से निकाला, अब वृद्धाश्रम में शरण की गुहार: जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपति का दर्द छलका * प्रशासन ने दिए वृद्धाश्रम में रखने के निर्देश, बुजुर्ग दंपत्ति करेंगे वृद्धाश्रम को ज़मीन दान - Dewas Nagar News