शिवपुरी नगर: साइंस कॉलेज के पास वार्ड 36 की महिला केंद्रीय मंत्री से नहीं मिल पाई, लोन माफ करने की अपील पर आंसू बहाए
शहर के गांधी पार्क मानस भवन में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा जन निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमे शहर के साइंस कॉलेज वॉर्ड क्रमांक 36 की रहने वाली वर्षा शिवहरे पत्नि देवेंद्र शिवहरे पहुंची। वर्षा शिवहरे ने बताया की उसने सेंट्रल बैंक से 2 लाख 40 हजार रुपए का लोन काम के लिए लिया था। इसी बीच उसकी डिलीवरी हुई जिसके कारण वह लोन नहीं चुका पाई।