शिवपुरी नगर: पिछोर में आयोजित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई में आवेदनों को फेंकने का मामला, 5 कर्मचारी निलंबित
सिंधिया जनसुनवाई में ड्यूटी पर लगे 5कर्मचारियों पर भी लापरवाही करने पर कार्यवाही की गई है।जिसमें पटवारी दीपक शर्मा,पटवारी दीपक दांगी, प्रतीक पाराशर, सहायक ग्रेड3 प्रमोद वर्मा, सहायक ग्रेड3 प्रशांत शर्मा को निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त पंजीयन काउंटर पर शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई थी। उनके विरुद्ध भी कार्यवाही के लिए एसडीएम द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है।