शिवपुरी नगर: ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन समस्या निवारण शिविर में विद्युत विभाग के 20-25 आवेदन आए, सहायक यंत्री ने दी जानकारी
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गांधी पार्क मानस भवन में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। जिसमें विद्युत विभाग के 20 से 25 आवेदन प्राप्त हुए। जिसकी जानकारी विद्युत विभाग के सहायक यंत्री इंद्रपाल सिंह बघेल ईस्ट जोन चाबी घर ने देते हुए बताया की कुछ आवेदकों की समस्या का निराकरण कर दिया गया है। एवं कुछ आवेदकों की समस्या को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।