सनावद: पत्नी के निधन के बाद पीएफ राशि की मांग को लेकर 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा सफाई कर्मचारी
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लाक के सनावद नगर पालिका के एक सफाई कर्मचारी द्वारा उसकी पत्नी के निधन के बाद पीएफ की राशि 1 लाख 90 हजार रुपए नहीं मिलने और बहू को कार्य पर नहीं रखने के विरोध में पीड़ित ने गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे डॉक्टर अधिकारी के समीप स्थित नगर पालिका की 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर करीब 1 घंटे तक हंगामा किया।